शुक्रवार, 19 मई 2017

गिलोंए रस फायदे

गिलोय के औषधिय गुण-

  गिलोय में कई गुणकारी तत्व होते हैं। यह दिखने में पान के पत्ते जैसा लगता है। इसके अन्दर कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन और स्टार्च काफी मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

  खून की कमी दूर करने में मददगार- इसके साथ ही गिलोय आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा गिलोय कई अन्य शारीरिक परेशानियों को दूर करके आपको निरोग बनाता है।


 जलन- शरीर के किसी भी हिस्से की जलन को कम करने में गिलोय काफी सहायक होता है। शरीर के किसी भी हिस्से में जलन होने पर आप बेफिक्र होकर गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इसका काढ़ा बनाकर आप दिन में 2 या 3 बार पीएं, कुछ ही दिनों में जलन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

 पीलिया- पीलिया में गिलोय रामबाण इलाज है। पीलिया होने पर गिलोय के पत्ते लेकर उसे अच्छी तरह से पीस लें और उसका रस निकाल लें। गिलोय का रस निकालने के बाद एक गिलास मट्ठे के साथ इसे मिलाकर इसका सेवन करें।

 मोटापा कम करने में- मोटापा कम करने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल होता है। अगर आपको भी मोटापे की समस्या है तो आप गिलोय और त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ हर रोज सुबह-शाम ले सकते हैं।

 खुजली- बहुत लोगों को खुजली की समस्या होती है। ऐसे में गिलोय बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय खुजली दूर करने में काफी सहायक होता है। गिलोय के पत्ते लेकर उसे हल्दी के साथ मिलाकर पीस लें और खुजली वाली जगह पर लगाइए। खुजली होने पर आप हर रोज सुबह-शाम गिलोय के रस को शहद के साथ भी ले सकते हैं।

 कान दर्द- कान के दर्द को ठीक करने में भी गिलोय काफी मददगार होता है। जब भी आपके कान में दर्द हो तो आप गिलोय के पत्ते से रस निकालकर इसे हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना हो जाने के बाद आप गिलोय के रस को कान में डालें। कुछ ही समय में आपको कान के दर्द से आराम मिलेगा।

सुवह खाली पेट मेथी खाने के लाभ

 खाली पेट मेथी खाने के फायदे-

   मेथी ना सिर्फ एक मसाला है बल्‍कि यह बहुत सी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की दवा भी है। आज हम आपको मेथी के गुणों बताने जा रहे है।
 मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी बहुत सी बिमारियों को ठीक करने में सहायक होते हैं।

आपको करना सिर्फ इतना है कि एक पानी से भरा गिलास ले कर उसमें दो चम्‍मच मेथी दाना डाल कर रातभर के लिये भिगो दें। सुबह इस पानी को छानें और खाली पेट पी जाएं।

वजन कम करने में सहायक- यदि आप भिगोई हुई मेथी के साथ उसका पानी भी पियें तो आपको जबरदस्‍ती की भूख नहीं लगेगी। रोज एक महीने तक मेथी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करे- मेथी में एक galactomannan नामक कम्‍पाउंड और पोटैशियम होता है। ये दो सामग्रियां आपके ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बड़ी ही सहायक होती हैं।

कोलेस्‍ट्रॉल लेवल घटाए- बहुत सारी स्‍टडीज़ में प्रूव हुआ है कि मेथी खाने से या उसका पानी पीने से शरीर से खराब कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल कम होकर अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

गठिया रोग से बचाए- इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के नाते, मेथी का पानी गठिया से होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है।

 कैंसर से बचाए- मेथी में ढेर सारा फाइबर होता है जो कि शरीर से विषैले तत्‍वों को निकाल फेंकती है और पेट के कैंसर से बचाती है।

मधुमेह-  मेथी में galactomannan होता है जो कि एक बहुत जरुरी फाइबर कम्‍पाउंड है। इससे रक्‍त में शक्‍कर बड़ी ही धीमी गति से घुलती है। इस कारण से मधुमेह नहीं होता।

किडनी स्‍टोन- अगर आप भिगोई हुई मेथी का पानी 1 महीने तक हर सुबह खाली पेट पियेंगे तो आपकी किडनी से स्‍टोन जल्‍द ही निकल जाएगी।