गुरुवार, 30 जनवरी 2025

सफेद बाल काला करने के उपाय

सफेद बालों को काला करने के उपाय – प्राकृतिक और असरदार तरीके

आज के समय में कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। असंतुलित खानपान, तनाव, प्रदूषण और केमिकल युक्त उत्पादों के ज्यादा इस्तेमाल से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और प्राकृतिक तरीके से अपने सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, तो यहां कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताए गए हैं।

सफेद बालों को काला करने के प्राकृतिक उपाय

1. आंवला और नारियल तेल

आंवला बालों के लिए एक वरदान है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने और मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?

  • 2-3 आंवला को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे नारियल तेल में उबालें।
  • जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर बालों की जड़ों में लगाएं।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।

2. मेंहदी और कॉफी पाउडर

मेंहदी न केवल बालों को रंग देती है बल्कि उन्हें पोषण भी देती है।
कैसे इस्तेमाल करें?

  • 2 चम्मच कॉफी पाउडर को पानी में उबालें।
  • इसमें 4-5 चम्मच मेंहदी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को बालों में लगाकर 1-2 घंटे तक छोड़ दें।
  • इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

3. करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ता बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक मुट्ठी करी पत्तों को नारियल तेल में उबालें।
  • जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर स्कैल्प पर मसाज करें।
  • नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करें।

4. बड़ी इलायची और नारियल तेल

बड़ी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को काला बनाए रखने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?

  • 4-5 बड़ी इलायची को पीसकर नारियल तेल में मिलाएं।
  • इस तेल से स्कैल्प की मालिश करें और रातभर छोड़ दें।
  • सुबह हल्के शैम्पू से धो लें।

5. भृंगराज तेल

भृंगराज तेल बालों को मजबूत और काला बनाने के लिए जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें?

  • सोने से पहले भृंगराज तेल से स्कैल्प की मसाज करें।
  • रातभर इसे छोड़ दें और सुबह धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

सफेद बालों को रोकने के लिए जरूरी टिप्स

  • आयरन और प्रोटीन युक्त आहार लें।
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
  • केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें।

अगर आप इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा। बालों की सही देखभाल करके सफेद बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए घरेलू नुस्खे सबसे अच्छे विकल्प हैं। आंवला, मेंहदी, करी पत्ता और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्व बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उनका रंग भी बनाए रखते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और घना बना सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे शेयर करना न भूलें!

शनिवार, 20 मई 2017

अजवायन खाने के फायदे

## **अजवायन खाने के फायदे और गुण | स्वास्थ्य के लिए अजवायन के चमत्कारी लाभ**  

अजवायन (Carom Seeds) भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण मसाला है, जिसे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि इसके औषधीय गुणों के कारण भी इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में अजवायन को एक प्राकृतिक औषधि माना गया है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर सर्दी-जुकाम तक में फायदेमंद होती है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे **अजवायन के फायदे, इसके गुण और इसके उपयोग करने के तरीके।**  

---

### **अजवायन के गुण (Ajwain ke Gun)**  
अजवायन में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन हर्बल दवा बनाते हैं। इसमें मौजूद थायमॉल (Thymol) एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व होता है। इसके अलावा, इसमें we, प्रोटीन, मिनरल्स (कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम), और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी बनाते हैं।  

---

## **अजवायन खाने के 10 बड़े फायदे (Ajwain Khane ke Fayde)**  

### **1. पाचन शक्ति बढ़ाए**  
अजवायन पेट के लिए रामबाण मानी जाती है। यह गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है। एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अजवायन लेने से पेट की समस्याओं में आराम मिलता है।  

### **2. वजन कम करने में सहायक**  
अजवायन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। रोज सुबह खाली पेट अजवायन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।  

### **3. सर्दी और खांसी से राहत**  
अजवायन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो सर्दी, जुकाम और कफ से राहत दिलाते हैं। गर्म पानी में अजवायन उबालकर पीने से गले की खराश में आराम मिलता है।  

### **4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी**  
अजवायन का तेल गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। अजवायन को सरसों के तेल में गर्म करके प्रभावित जगह पर मालिश करने से दर्द कम होता है।  

### **5. इम्यूनिटी को मजबूत करे**  
अजवायन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।  

### **6. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे**  
अजवायन में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।  

### **7. त्वचा के लिए फायदेमंद**  
अजवायन का पेस्ट लगाने से मुंहासे, स्किन एलर्जी और खुजली की समस्या दूर होती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं।  

### **8. मासिक धर्म की तकलीफों में राहत**  
अजवायन का पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। यह हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है।  

### **9. डिटॉक्स करने में मददगार**  
अजवायन शरीर से विषाक्त पदार्थ (toxins) बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है।  

### **10. मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्या दूर करे**  
अजवायन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों के दर्द और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में सहायक होते हैं।  

---

## **अजवायन के उपयोग (Ajwain Ke Upyog)**  
1. **अजवायन पानी:** 1 चम्मच अजवायन को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छानकर पिएं।  
2. **अजवायन का काढ़ा:** सर्दी-जुकाम में इसे तुलसी और शहद के साथ उबालकर पिएं।  
3. **अजवायन और गुड़:** गैस और पेट दर्द में गुड़ के साथ अजवायन खाना फायदेमंद होता है।  
4. **अजवायन का तेल:** जोड़ दर्द और स्किन इंफेक्शन में इसका तेल लगाया जाता है।  
5. **अजवायन का पेस्ट:** त्वचा की जलन और मुंहासों के लिए इसका लेप लगाया जा सकता है।  

---

## **निष्कर्ष (Conclusion)**  
अजवायन एक प्राकृतिक औषधि है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करती है। अगर इसे सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आप अपनी दिनचर्या में अजवायन को शामिल करके इसके अद्भुत लाभ पा सकते हैं।  

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं!

शुक्रवार, 19 मई 2017

गिलोंए रस फायदे

गिलोय के औषधिय गुण-

  गिलोय में कई गुणकारी तत्व होते हैं। यह दिखने में पान के पत्ते जैसा लगता है। इसके अन्दर कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन और स्टार्च काफी मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

  खून की कमी दूर करने में मददगार- इसके साथ ही गिलोय आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा गिलोय कई अन्य शारीरिक परेशानियों को दूर करके आपको निरोग बनाता है।


 जलन- शरीर के किसी भी हिस्से की जलन को कम करने में गिलोय काफी सहायक होता है। शरीर के किसी भी हिस्से में जलन होने पर आप बेफिक्र होकर गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इसका काढ़ा बनाकर आप दिन में 2 या 3 बार पीएं, कुछ ही दिनों में जलन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

 पीलिया- पीलिया में गिलोय रामबाण इलाज है। पीलिया होने पर गिलोय के पत्ते लेकर उसे अच्छी तरह से पीस लें और उसका रस निकाल लें। गिलोय का रस निकालने के बाद एक गिलास मट्ठे के साथ इसे मिलाकर इसका सेवन करें।

 मोटापा कम करने में- मोटापा कम करने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल होता है। अगर आपको भी मोटापे की समस्या है तो आप गिलोय और त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ हर रोज सुबह-शाम ले सकते हैं।

 खुजली- बहुत लोगों को खुजली की समस्या होती है। ऐसे में गिलोय बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय खुजली दूर करने में काफी सहायक होता है। गिलोय के पत्ते लेकर उसे हल्दी के साथ मिलाकर पीस लें और खुजली वाली जगह पर लगाइए। खुजली होने पर आप हर रोज सुबह-शाम गिलोय के रस को शहद के साथ भी ले सकते हैं।

 कान दर्द- कान के दर्द को ठीक करने में भी गिलोय काफी मददगार होता है। जब भी आपके कान में दर्द हो तो आप गिलोय के पत्ते से रस निकालकर इसे हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना हो जाने के बाद आप गिलोय के रस को कान में डालें। कुछ ही समय में आपको कान के दर्द से आराम मिलेगा।

सुवह खाली पेट मेथी खाने के लाभ

 खाली पेट मेथी खाने के फायदे-

   मेथी ना सिर्फ एक मसाला है बल्‍कि यह बहुत सी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की दवा भी है। आज हम आपको मेथी के गुणों बताने जा रहे है।
 मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी बहुत सी बिमारियों को ठीक करने में सहायक होते हैं।

आपको करना सिर्फ इतना है कि एक पानी से भरा गिलास ले कर उसमें दो चम्‍मच मेथी दाना डाल कर रातभर के लिये भिगो दें। सुबह इस पानी को छानें और खाली पेट पी जाएं।

वजन कम करने में सहायक- यदि आप भिगोई हुई मेथी के साथ उसका पानी भी पियें तो आपको जबरदस्‍ती की भूख नहीं लगेगी। रोज एक महीने तक मेथी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करे- मेथी में एक galactomannan नामक कम्‍पाउंड और पोटैशियम होता है। ये दो सामग्रियां आपके ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बड़ी ही सहायक होती हैं।

कोलेस्‍ट्रॉल लेवल घटाए- बहुत सारी स्‍टडीज़ में प्रूव हुआ है कि मेथी खाने से या उसका पानी पीने से शरीर से खराब कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल कम होकर अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

गठिया रोग से बचाए- इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के नाते, मेथी का पानी गठिया से होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है।

 कैंसर से बचाए- मेथी में ढेर सारा फाइबर होता है जो कि शरीर से विषैले तत्‍वों को निकाल फेंकती है और पेट के कैंसर से बचाती है।

मधुमेह-  मेथी में galactomannan होता है जो कि एक बहुत जरुरी फाइबर कम्‍पाउंड है। इससे रक्‍त में शक्‍कर बड़ी ही धीमी गति से घुलती है। इस कारण से मधुमेह नहीं होता।

किडनी स्‍टोन- अगर आप भिगोई हुई मेथी का पानी 1 महीने तक हर सुबह खाली पेट पियेंगे तो आपकी किडनी से स्‍टोन जल्‍द ही निकल जाएगी।

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

गुर्दे की पत्थरी के घरेलू उपचार



गुर्दे की पथरी

    किडनी स्‍टोन गलत खानपान का नतीजा है, इसके मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। गुर्दे की पथरी होने पर असहनीय दर्द होता है। जब नमक एवं अन्य खनिज (जो मूत्र में मौजूद होते हैं) एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तब पथरी बनती है। कुछ पथरी रेत के दानों की तरह बहुत छोटे आकार के होते हैं तो कुछ मटर के दाने की तरह। आमतौर पर पथरी मूत्र के जरिये शरीर के बाहर निकल जाती है, लेकिन जो पथरी बड़ी होती है वह बहुत ही परेशान करती है। आइए जानते हैं पत्थरी से निजात पाने के कुछ उपायों के बारे में-

1. पत्थरचट्टा के पत्ते-

   पत्थरचट्टा का पौधा पत्थरी और मूत्र संवंधी रोगों की रामवाण औषधि है। इसके दो से चार पत्ते पीसकर गर्म पानी के साथ सुवह खाली पेट सेवन करने से गुर्दे की पत्थरी कुछ ही दिनों में टूटकर पेशाव के रास्ते बाहर निकल जाती है। इसके इलावा एक गिलास पानी में पथरचटा के 10 पत्तों को उबालकर काढ़ा बनाकर इस काढ़े को रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। इस विधि से 15 दिनों के अंदर मूत्र मार्ग से पथरी बाहर निकल जाएगी।

2. जैतून का तेल और नींवू-

   जैतून का तेल और नींवू रस का सेवन पत्थरी के इलाज में काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए चार चम्मच जैतून के तेल में उतनी ही मात्रा में नींवू का रस मिलाकर खूब पानी के साथ दिन में तीन बार तीन दिन तक सेवन करें। अगर तीन दिन में पत्थरी टूटकर न निकले तो इसका सेवन कुछ दिन और किया जा सकता है।


3. मूली और आंवला-

   किड्नी स्‍टोन होने पर मूली के साथ आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला का चूर्ण मूली के साथ खाने से गुर्दे की पथरी निकल जाती है। इसमें अलबूमीन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है जिनकी वजह से इन्हें गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसलिए गुर्दे की पथरी होने पर आंवले का सेवन कीजिए।

4. तुलसी की पत्‍ती

   गुर्दे की पथरी होने पर तुलसी के पत्‍तों का सेवन करना फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों में विटामिन बी पाया जाता है जो पथरी से निजात दिलाने में मदद करता है। यदि विटामिन बी-6 को विटामिन बी ग्रुप के अन्य विटामिंस के साथ सेवन किया जाये तो गुर्दे की पथरी के इलाज में बहुत सहायता मिलती है। शोधकर्ताओं की मानें तो विटामिन बी की 100-150 मिग्रा की नियमित खुराक लेने से गुर्दे की पथरी से निजात मिलती है।

5. बथुआ

   बथुआ भी किड़नी स्‍टोन से निजात दिलाता है। आधा किलो बथुआ लेकर इसे 800 मिलि पानी में उबालें। अब इसे कपड़े या चाय की छलनी में छान लीजिए। बथुआ की सब्जी भी इसमें अच्छी तरह मसलकर मिला लीजिए। आधा चम्‍मच काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 3 से 4 बार पीयें। इससे गुर्दे की पथरी निकल जाती है।

6. इलायची

   इलायची भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है। एक चम्‍मच इलायची, खरबूजे के बीज की गिरी, और दो चम्‍मच मिश्री एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिए, इसे ठंडा होने के बाद छानकर सुबह-शाम पीने से पथरी पेशाब के रास्‍ते से बाहर निकल जाती है।

7. जीरा

   किड्नी स्‍टोन को बाहर निकालने में जीरा बहुत कारगर है। जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लीजिए, इस चूर्ण को एक-एक चम्‍मच ठंडे पानी के साथ रोज दिन में तीन बार लीजिए। इससे बहुत जल्‍दी ही गुर्दे की पथरी से निजात मिल जाती है।

8. सौंफ

   सौंफ भी गुर्दे की पथरी के लिए रामबाण उपचार है। सौंफ, मिश्री, सूखा धनिया इनको 50-50 ग्राम मात्रा में लेकर रात को डेढ़ लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए, इसे 24 घंटे के बाद छानकर पेस्‍ट बना लीजिए। इसके एक चम्‍मच पेस्‍ट में आधा कप ठंडा पानी मिलाकर पीने से पथरी पेशाब के रास्‍ते बाहर निकल जाती है। 

9. चौलाई

   गुर्द की पथरी को गलाने के लिए चौलाई का प्रयोग कीजिए। इसके अलावा चौलाई की सब्‍जी भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है, यह पथरी को गलाने के लिये रामबाण की तरह है। चौलाई को उबालकर धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार इसका प्रयोग कीजिए।

10. बेल पत्र

   बेल पत्र को पर जरा सा पानी मिलाकर घिस लें, इसमें एक साबुत काली मिर्च डालकर सुबह खायें। दूसरे दिन काली मिर्च दो कर दें और तीसरे दिन तीन, ऐसे सात दिनों तक लगातार इसका सेवन कीजिए। बाद में इसकी संख्‍या कम कीजिए, दो सप्ताह तक प्रयोग करने के बाद पथरी बाहर निकल जायेगी।

11. काली मिर्च

   काली मिर्च भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है, काली मिर्च का सेवन बेल पत्‍तर के साथ करने से दो सप्‍ताह में गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्‍ते बाहर निकल जाती है।

बुधवार, 8 मार्च 2017

लहसुन के औषधिय गुण


लहसुन के खाने के फायदे-

लहसुन


   लहसुन अपने स्वाद एवं एंटी बायोटिक तत्वों और सेहत लाभ के लिए जाना जाता है। इसमें कई तरह के संक्रमण को दूर करने वाले गुण होते हैं। इसे लोग भोजन में या फिर कच्चा उपयोग करते हैं। लेकिन सुवह खाली पेट लहसुन खाने के यह फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

1. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे-

   सुबह खाली पेट लहसुन को भूनकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह हृदय की नलियों में जमी वसा को बाहर निकालता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है।

2. वजन कम करने में सहायक-

   यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी खाली पेट लहसुन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से आपका वजन घटने लगता है और मोटापा कम हो जाता है।

3. सर्दी-खांसी से बचाए-

   सर्दी के दिनों में यह सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाता है और शरीर में गर्माहट पैदा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह रक्तप्रवाह को भी बेहतर बनाए रखता है।

4. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-

   सुवह खाली पेट लहसुन खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । यह अपने एंटी इंफ्लेमटरी एवं एंटी फंगल गुणों के कारण शरीर की अंदरूनी गंदगी की सफाई कर कई बीमारियों से बचाए रखता है।

5. दांत दर्द में राहत-
लहसुन1


   लहसुन में एंटी वैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैंं जिससे यह दांत दर्द में बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए लहसुन की एक कली पीसकर दर्द वाले दांत के ऊपर दवाकर रखें।

6.उच्च रक्तचाप में फायदेमंद-

   जिस किसी को बार-बार उच्च रक्तचाप की समस्या होती है उसे खाली पेट लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या नही होती।

7. नसों की झनझनाहट दूर करे-

   खाली पेट लहसुन का प्रयोग करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जिससे नसों की झनझनाहट दूर होती है।

8. भूख बढ़ाए-

   लहसुन में बिषाक्त पदार्थों को साफ करने के गुण होते हैं इसका सेवन करने से यह पेट में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करता है जिससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है और पेट में एसिड नहीं बनता जिससे हमें खुलकर भूख लगती है।

9. स्वास सवंधी समस्या में फायदेमंद-
   
   खाली पेट लहसुन का सेवन करने से अस्थमा, निमोनिया, पुरानी सर्दी और कफ जैसी समस्याओं में फायदा होता है।

सोमवार, 6 मार्च 2017

शहद के साथ लहसुन खाने के फायदे

शहद के साथ रोज एक कली लहसुन की खाने के फायदे

शहद और लहसुन

   लहसुन से खाने का स्‍वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके सेहतमंद फायदों का भी कोई जवाब नहीं है। लहसुन की ही तरह शहद भी गुणों का खजाना है। यह सौंदर्य समस्‍याओं को खत्‍म करने के साथ ही शरीर को डिटॉक्‍स करके हर तरह के इंफेक्‍शन को भी खत्‍म करता है। अगर इन दोनों को मिलाकर खाया जाए तो यह एंटिबायोटिक का काम करते हैं, जिससे कई बिमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है।

बनाने की विधि-

   इसे बानने के लिये 2-3 बड़ी लहसुन की कलियों को हल्‍का कूट कर इसमें शुद्ध कच्‍ची शहद मिलाइये। इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दीजिये, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट खाएं।

   हमेशा कच्‍चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्‍योंकि यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने के मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है। अब आइये जानते हैं कच्‍ची लहसुन और शुद्ध शहद खाने के फायदे-

मोटापा कम करने में सहायक-

   मोटापे की समस्या आम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत से तरीके अपनाते है लेकिन शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से मोटापा काफी हद तक घटता है।

दिल को रखे स्वस्थ-

  शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल मे रहता है। इसके सेवन से दिल की धमनियों मे जमा बसा बाहर निकल जाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलता रहता है जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद है।

दांतों के लिए लाभदायक-

  शहद और लहसुन मिलाकर फॉस्फोरस की मात्रा बढ़ जाती है जिससे दांत मजबूत बनते है।

कैंसर में लाभदायक-

  शहद और लहसुन के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। इसीलिए कैंसर के मरीजों को इन दोनों चीजों का सेवन करना चाहिए।

फंगल इंफेक्शन से बचाए-

  हमारे शरीर में फंगल इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। इन दोनों चीजों में एंटी-बैक्टीरियल होता है जो फंगल इंफैक्शन दूर करने में सहायक होता हैं।

सर्दी जुकाम में लाभदायक-

   रोजाना शहद और लहसुन खाने से हमारे शरीर को गर्मी मिलती है और सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-छोटी परेशानियों से राहत मिलती हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-

   शहद और लहसुन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे हम मौसम के प्रभाव से होने वाली बिमारियों से बच जाते हैं।

गले के इंफक्शन में लाभदायक-

  शहद और लहसुन के मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे इसका सेवन से गले की खराश और सूजन दूर होती  है।

डायरिया से बचाए-

   शहद और लहसुन का सेवन हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे पेट में संक्रमण नहीं होता और डायरिया जैसी समस्या नहीं होती।