यह तो आप सभी जानते हैं कि दूध पीने के अनेक फायदे हैं लेकिन इसके साथ हल्दी को मिलाकर पीने के इतने फायदे हैं यह आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम होते है, जिनसे कई बीमारियां और परेशानियां दूर होती है, जैसे हड्डियां मजबूत, हार्ट प्रॉबल्म, अनिंद्रा अन्य आदि।
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी वायोटिक गुण होते हैं जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं । अगर दुध और हल्दी को मिलाकर पिया जाए तो यह और भी बेहतर सावित होता है।हल्दी बाला दूध बनाने की विधि-
हल्दी बाला दूध बनाने के लिए 1/4 चमच्च हल्दी को एक गिलास दूध में अच्छी तरह उवालें।
हल्दी मिले दूध के फायदे-
- नींद न आने पर - हल्दी में अमीनो एसिड होता है, जिससे अनिंद्रा की परेशानी दूर होती है। नींद न आने पर हल्दी मिला दुध सोने से कम से कम आधा घंटा पहले पीने से फायदा मिलता है।
- सर्दी जुकाम होने पर- हल्दी मिला दूध सर्दी, जुकाम या कफ की समस्या होने पर अत्याधिक लाभकारी है। गर्म दूध फेफड़ों मे जमे हुए कफ को बाहर निकाल देता है। इसका नित्य सेवन सर्दी के मौसम में स्वास्थ बनाए रखता है।
- चोट लगने पर- अंदरूनी या बाहरी चोट लगने पर आधा चमच्च हल्दी मिला एक गिलास दूध रोज पीना बहुत लाभदायक होता है। हल्दी के एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह चोट की जगह पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती जिससे चोट के जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
- शरीर के दर्द और जोड़ों के दर्द में लाभदायक- दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और वहीं हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से संबंधित रोगों जैसे गठिया , वाय और जकड़न जैसे रोगों में बहुत फायदा होता है। हल्दी मिला गर्म दूध मासपेसियों को लचीला बनाता है जिससे इन रोगों में होने वाला दर्द ठीक होता है।
- त्वचा को साफ और खूवसूरत बनाता है- हल्दी मिला दूध पीने से त्वचा साफ और खूवसूरत बनती है। हल्दी के एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह त्वचा संबंधी समस्यांओं जैसे कील, मुहासे और इंफेक्शन आदि को ठीक करती है।
- सांस संबंधी समस्याओं में लाभदायक- हल्दी के गुणों के कारण यह सांस संबंधी समस्याओं जैसे दमा, फेफड़ों में जकड़न और कफ आदि से राहत देता है। गर्म दूध शरीर में गर्मी का संचार करता है जिससे सांस लेने में राहत महसूस होती है।
- बल्ड शूगर को कम करता है- हल्दी मिला दूध खून में शर्करा की मात्रा को कम करता है, जिससे यह बल्ड शूगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसका अत्याधिक इस्तेमाल खून में शर्करा की मात्रा को खत्म कर सकता है जिससे यह नुकसानदायक भी हो सकता है। इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।
- वजन कम करने में मदद- हल्दी बाला दूध पीने से शरीर में जमा फालतू चर्वी को कम करने में मदद मिलती है। चर्वी कम होने से वजन कम होता है।
- कैंसर को रोकता है- हल्दी बाला दूध कैंसर को होने से रोकता है। यह कीमोथैरेपी के दुष्प्रभाव को भी कम करता है।
- आंत को स्वस्थ रखता है- हल्दी बाला दूध पीने से आंत स्वस्थ रहती है। यह पेट की अंदरूनी चोटों को भी ठीक करता है । इससे पाचन ठीक होता है और अल्सर, डायरिया और अपच जैसी पेट की समस्यांए नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें