ज्यादातर लोग गुड का इस्तेमाल स्वाद के लिए करते हैं। कुछ लोग तो गुड़ खाना भी पसंद नही करते लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़ स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है, जिससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। गुड़ में सुक्रोज, गलुकोज और मिनरल काफी मात्रा में पाये जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए हमारी सहायता करते हैं। दूध में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन D, कैल्शियम और प्रोटीन आदि काफी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तो सब जानते हैं दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है लेकिन गुड़ को दूध में मिलाकर पीने के इन फायदों के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते है इसके फायदों के बारे में-
गुड़ को दूध में मिलाकर पीने के फायदे
- खून साफ करे- गुड़ में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे अशुद्ध खून को शुद्ध करते हैं। इसका सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है और दूध हमारे शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है। इसका रोज इस्तेमाल हमें बिमार होने से बचाता है।
- पाचन तंत्र को ठीक रखता है- गुड़ को दूध में मिलाकर पीने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे पेट संबंधी बिमारियां ठीक हो जाती हैं।
- थकान दूर करे- अगर आप थक जाएं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करें तुरन्त फायदा होगा।
- जोड़ों का दर्द ठीक करे- जोड़ों के दर्द में हर रोज गुड़ और छोटा पीस अदरक का गरम दूध के साथ खाएं। ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा।
- त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाए- गुड़ और दूध मिलाकर पीने से खून साफ होता है जिससे त्वचा मुलायम बनती है। चेहरे पर कील, मुंहासे दूर होते हैं जिससे चेहरा सुंदर दिखाई देता है।
- पीरियड्स का दर्द दूर करे- गुड़ को गर्म दूध में मिलाकर पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है। पीरियड से एक सप्ताह पहले से इसका इस्तेमाल शुरू कर दे। इससे पीरियड्स के दौरान दर्द से निजात मिलती है।
- खून की कमी दूर करे- गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के सलाह दी जाती है। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ को दूध में मिलाकर पिए तो उन्हें खून की कमी या एनीमिया नहीं होता।
- शरीर को ताकतवर बनाए- गुड़ और दूध को मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं जिससे शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है।
- अस्थमा में लाभदायक- अस्थमा की शिकायत में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर दूध के साथ सेवन करें। इससे अस्थमा में फायदा होता है।
- - मोटापा कंट्रोल करने में सहायक- अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो इसे बचने के लिए गुड़ को चीनी की जगह दूध में डाल कर पीएं। इससे मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें