केले और दूध में काफी पोषक तत्व पाये जाते हैं। केले में विटामिन ए, वी, सी, ई और मिनरल्स पोटैशियम , जिंक , आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं और दूध से भी प्रोटीन , विटामिन, फायवर, और मिनरल्स काफी मात्रा में मिल जाते हैं। ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए दूध-केला की डाइट लेते है। इसे पीने से आपका वजन भी कम होता है। वजन कम करने के साथ इसके हमें और भी बहुत से फायदें होते है। तो आइए जानते है इन फायदों के बारे में-
केला और दूध एक साथ लेने के फायदे-
1. वजन कम करने में सहायक- केले में 100 कैलोरी और दूध में 80 से अधिक कैलोरी पाई जाती है। मलाई रहित दूध फैट फ्री होता है और इसमे कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसलिए आपको वजन कम करने के लिए दिन में इस डाइट (दो केले और एक गिलास दूध) को 3 बार लेना चाहिएं तभी आप 1000 से कम कैलोरी लेंगे। दिन में एक हजार से कम कैलोरी वजन कम करने में सहायक होती है।
2. त्वचा के लिए फायदेमंद- केले और दूध के सेवन से त्वचा साफ और चमकदार होती है। इससे मुहासों के निशान मिटते हैं और चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता मिलती है। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद करने में भी मदद मिलती है।
3. खून में वृद्धि करने वाला- केला खून बढाने बाला होता है।इसके इस्तेमाल से खून में वृद्धि होती है और दूध से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इन दोनों के साथ उपयोग से शरीर बलवान बनता है।
4. शरीर की टूट फूट की मुरम्मत में सहायक- इसके सेवन से शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मुरम्मत होती है। इससे शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिलती है।
5. शरीर को मिले भरपूर पोषण- केला और दूध साथ लेने के से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल के रूप में भरपूर पोषण मिलता है। जो पोषण हमें इससे मिलता है वह हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है।

6. हड्डियां मजबूत होती हैं- केले और दूध के सेवन से काफी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे प्रोटीन भी काफी मात्रा में मिलती है जो हमारी वाॅडी मसल्स की मजबूती के लिए बहुत अच्छी होती है।
सावधानी-
वजन कम करने के लिए केला और दूध की डाइट लेते समय कैलोरी कम होने की वजह से आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर अापको एेसा होता है तो अाप एक टाइम सामान्य खाना ले सकते हैं और दो टाइम केला दूध। महिलाअों को मासिक धर्म के दौरान ये डाइट नहीं लेनी चाहिए क्योंकि एेसे समय में उनकी आयरन की जरूरत इस डाइट को खाने से पुरी नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें