सोमवार, 23 जनवरी 2017

दूध के साथ केला खाने के फायदे

  केले और दूध में काफी पोषक तत्व पाये जाते हैं।  केले में विटामिन ए, वी, सी, ई और मिनरल्स पोटैशियम , जिंक , आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं और दूध से भी प्रोटीन , विटामिन, फायवर, और मिनरल्स काफी मात्रा में मिल जाते हैं। ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए दूध-केला की डाइट लेते है। इसे पीने से आपका वजन भी कम होता है। वजन कम करने के साथ इसके हमें और भी बहुत से फायदें होते है। तो आइए जानते है इन फायदों के बारे में-

केला और दूध

केला और दूध एक साथ लेने के फायदे-

  1. वजन कम करने में सहायक- केले में 100 कैलोरी और दूध में 80 से अधिक कैलोरी पाई जाती है। मलाई रहित दूध फैट फ्री होता है और इसमे कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसलिए आपको वजन कम करने के लिए दिन में इस डाइट (दो केले और एक गिलास दूध) को 3 बार लेना चाहिएं तभी आप 1000 से कम कैलोरी लेंगे। दिन में एक हजार से कम कैलोरी वजन कम करने में सहायक होती है।

2. त्वचा के लिए फायदेमंद- केले और दूध के सेवन से त्वचा साफ और चमकदार होती है। इससे मुहासों के निशान मिटते हैं और चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता मिलती है। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद करने में भी मदद मिलती है।

3. खून में वृद्धि करने वाला- केला खून बढाने बाला होता है।इसके इस्तेमाल से खून में वृद्धि होती है और दूध से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इन दोनों के साथ उपयोग से शरीर बलवान बनता है।

केला और दूध1


4. शरीर की टूट फूट की मुरम्मत में सहायक- इसके सेवन से शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मुरम्मत होती है। इससे शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिलती है।

5. शरीर को मिले भरपूर पोषण- केला और दूध साथ लेने के से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल के रूप में भरपूर पोषण मिलता है। जो पोषण हमें इससे मिलता है वह हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है।

6. हड्डियां मजबूत होती हैं- केले और दूध के सेवन से काफी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे प्रोटीन भी काफी मात्रा में मिलती है जो हमारी वाॅडी मसल्स की मजबूती के लिए बहुत अच्छी होती है।

सावधानी- 

  वजन कम करने के लिए केला और दूध की डाइट लेते समय कैलोरी कम होने की वजह से आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर अापको एेसा होता है तो अाप एक टाइम सामान्य खाना ले सकते हैं और दो टाइम केला दूध। महिलाअों को मासिक धर्म के दौरान ये डाइट नहीं लेनी चाहिए क्योंकि एेसे समय में उनकी आयरन की जरूरत इस डाइट को खाने से पुरी नहीं होगी।

दूध के साथ गुड़ खाने के फायदे


   ज्यादातर लोग गुड का इस्तेमाल स्वाद के लिए करते हैं। कुछ लोग तो गुड़ खाना भी पसंद नही करते लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़ स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है, जिससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। गुड़ में सुक्रोज, गलुकोज और मिनरल काफी मात्रा में पाये जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिए हमारी सहायता करते हैं।   दूध में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन D, कैल्शियम और प्रोटीन आदि काफी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तो सब जानते हैं दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है लेकिन गुड़ को दूध में मिलाकर पीने के इन फायदों के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते है इसके फायदों के बारे में-
दूध और गुड़

गुड़ को दूध में मिलाकर पीने के फायदे

  1. खून साफ करे- गुड़ में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे अशुद्ध खून को शुद्ध करते हैं। इसका सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है और दूध हमारे शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है। इसका रोज इस्तेमाल हमें बिमार होने से बचाता है।
  2. पाचन तंत्र को ठीक रखता है- गुड़ को दूध में मिलाकर पीने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे पेट संबंधी बिमारियां ठीक हो जाती हैं। 
  3. थकान दूर करे- अगर आप थक जाएं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करें तुरन्त फायदा होगा।
  4. जोड़ों का दर्द ठीक करे- जोड़ों के दर्द में हर रोज गुड़ और छोटा पीस अदरक का गरम दूध के साथ खाएं। ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा।
  5. त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाए- गुड़ और दूध मिलाकर पीने से खून साफ होता है जिससे त्वचा मुलायम बनती है। चेहरे पर कील, मुंहासे दूर होते हैं जिससे चेहरा सुंदर दिखाई देता है।
  6. पीरियड्स का दर्द दूर करे- गुड़ को गर्म दूध में मिलाकर पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है। पीरियड से एक सप्ताह पहले से इसका इस्तेमाल शुरू कर दे। इससे पीरियड्स के दौरान दर्द से निजात मिलती है।
  7. खून की कमी दूर करे-  गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के सलाह दी जाती है। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ को दूध में मिलाकर पिए तो उन्हें खून की कमी या एनीमिया नहीं होता।
  8. शरीर को ताकतवर बनाए- गुड़ और दूध को मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं जिससे शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है।
  9. अस्थमा में लाभदायक- अस्थमा की शिकायत में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर दूध के साथ सेवन करें। इससे अस्थमा में फायदा होता है।
  10. - मोटापा कंट्रोल करने में सहायक- अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो इसे बचने के लिए गुड़ को चीनी की जगह दूध में डाल कर पीएं। इससे मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

शनिवार, 21 जनवरी 2017

हल्दी मिलाकर दूध पीने के फायदे

   यह तो आप सभी जानते हैं कि दूध पीने के अनेक फायदे हैं लेकिन इसके साथ हल्दी को मिलाकर पीने के इतने फायदे हैं यह आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

 दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम होते है, जिनसे कई बीमारियां और परेशानियां दूर होती है, जैसे हड्डियां मजबूत, हार्ट प्रॉबल्म, अनिंद्रा अन्य आदि। 
  हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी वायोटिक गुण होते हैं जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं । अगर दुध और हल्दी को मिलाकर पिया जाए तो यह और भी बेहतर सावित होता है।

हल्दी बाला दूध बनाने की विधि- 

  हल्दी बाला दूध बनाने के लिए 1/4 चमच्च हल्दी को एक गिलास दूध में अच्छी तरह उवालें।

हल्दी मिला दूध

हल्दी मिले दूध के फायदे- 

  1.   नींद न आने पर - हल्दी में अमीनो एसिड होता है, जिससे अनिंद्रा की परेशानी दूर होती है। नींद न आने पर हल्दी मिला दुध सोने से कम से कम आधा घंटा पहले पीने से फायदा मिलता है।
  2. सर्दी जुकाम होने पर- हल्दी मिला दूध सर्दी, जुकाम या कफ की समस्या होने पर अत्याधिक लाभकारी है। गर्म दूध फेफड़ों मे जमे हुए कफ को बाहर निकाल देता है। इसका नित्य सेवन सर्दी के मौसम में स्वास्थ बनाए रखता है।
  3. चोट लगने पर- अंदरूनी या बाहरी चोट लगने पर आधा चमच्च हल्दी मिला एक गिलास दूध रोज पीना बहुत लाभदायक होता है। हल्दी के एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह चोट की जगह पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती जिससे चोट के जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
  4. शरीर के दर्द और जोड़ों के दर्द में लाभदायक- दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और वहीं हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से संबंधित रोगों जैसे गठिया , वाय और जकड़न जैसे रोगों में बहुत फायदा होता है। हल्दी मिला गर्म दूध मासपेसियों को लचीला बनाता है जिससे इन रोगों में होने वाला दर्द ठीक होता है। 
  5. त्वचा को साफ और खूवसूरत बनाता है- हल्दी मिला दूध पीने से त्वचा साफ और खूवसूरत बनती है। हल्दी के एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह त्वचा संबंधी समस्यांओं जैसे कील, मुहासे और इंफेक्शन आदि को ठीक करती है। 
  6. सांस संबंधी समस्याओं में लाभदायक- हल्दी के गुणों के कारण यह सांस संबंधी समस्याओं जैसे दमा, फेफड़ों में जकड़न और कफ आदि से राहत देता है। गर्म दूध शरीर में गर्मी का संचार करता है जिससे सांस लेने में राहत महसूस होती है। 
  7. बल्ड शूगर को कम करता है- हल्दी मिला दूध खून में शर्करा की मात्रा को कम करता है, जिससे यह बल्ड शूगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसका अत्याधिक इस्तेमाल खून में शर्करा की मात्रा को खत्म कर सकता है जिससे यह नुकसानदायक भी हो सकता है। इसका इस्तेमाल सावधानी से करें। 
  8. वजन कम करने में मदद- हल्दी बाला दूध पीने से शरीर में जमा फालतू चर्वी को कम करने में मदद मिलती है। चर्वी कम होने से वजन कम होता है। 
  9. कैंसर को रोकता है- हल्दी बाला दूध कैंसर को होने से रोकता है। यह कीमोथैरेपी के दुष्प्रभाव को भी कम करता है। 
  10. आंत को स्वस्थ रखता है- हल्दी बाला दूध पीने से आंत स्वस्थ रहती है। यह पेट की अंदरूनी चोटों को भी ठीक करता है । इससे पाचन ठीक होता है और अल्सर, डायरिया और अपच जैसी पेट की समस्यांए नहीं होती।